{"_id":"73d61c63281972a766d286126505266a","slug":"shakti-kapoor-was-robbed-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलानायक शक्ति कपूर के साथ फैन ने की खलनायिकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खलानायक शक्ति कपूर के साथ फैन ने की खलनायिकी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 18 Feb 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
खलनायक के रूप में मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर अपने फैन की ही खलानायिकी का शिकार हो गए। उनके प्रशंसक ने न सिर्फ उनका कान खींचा बल्कि उनका ईयरिंग खींच उनको घायल भी कर दिया।
विज्ञापन
वैसे तो हर अभिनेता का सपना होता है कि उनके प्रशंसक उनको भरपूर प्यार करें। लेकिन कभी-कभी ये प्यार उनके लिए बड़ी परेशानी भी खड़ी कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ शक्ति कपूर के साथ मुंबई में।
विज्ञापन
'वह क्या कूल हैं हम 3' की शूटिंग कर रहे थे उनके साथ तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी भी मौजूद थे। शूटिंग के वक्त वहां प्रशंसकों की अपार भीड़ जमा थी।
शेड्यूल के बाद शक्ति कपूर जैसे ही अपने फैंस के बीच पंहुचे भीड़ में से किसी ने उनका कान खींच लिया ओर उनका ईयररिंग खींच लिया। ऐसे में शक्ति कपूर के कान से खून बह निकला। घटना के तुरंत बाद उनको इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
फिलहाल शक्ति कपूर ठीक हैं और उन्होंने सैट पर मौजूद अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि टीम ने उनकी बहुत मदद की।