मैंने सलमान की बहन को गोदी में लिया हैः शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड की सबसे ज्यादा दिलचस्पी सलमान की बहन अर्पिता की शादी को लेकर है। हर जगह यही सुर्खियां बन रही हैं कि इस शादी में शाहरुख और आमिर जाएंगे या नहीं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम कार्यक्रम हैं जब इन तीनों खान को एक साथ एक ही छत तले पाया गया हो।
अब इस मामले में शाहरुख का जबाब आ गया है। शाहरुख ने साफ कर दिया है कि वह सलमान की बहन अर्पित की शादी में हर हाल में जाएंगे। भले ही उन्हें बुलाया गया हो या नहीं।
शाहरुख ने कहा कि अर्पिता उनकी बहन जैसी है और उन्होंने अर्पिता को गोदी में खिलाया है। इसलिए उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड मिले या न मिले, वह शादी में जरूर जाएंगे। अर्पिता 18 नवंबर को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
कई बड़े लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल
मेहमानों की इस सूची में राजनीतिक व्यक्तिव, खेल जगत से जुडी हस्तियां, बॉलीवुड सितारें और कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोग शामिल हैं। वहीं शाहरुख और आमिर के अलावा, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन जैसी हस्तियां भी शामिल है।
वहीं बॉलीवुड के अलावा दक्षिणी सिने-जगत से जुडी हस्तियों में, कमल हासन, चिरंजीवी, वेंकटेश, सुरेश बाबू को भी बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है। संभव है कि वह भी इस शादी में आएं।