मुंबई के ट्रैफिक से परेशान होकर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने एक खास इंतजाम किया है। किंग खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई के पास में ही सेट बनाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रैफिक से बचने के लिए वो प्राइवेट जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। डेक्कन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख शाम सात बजे शूटिंग के लिए निकलते हैं और वापसी सुबह 6 बजे की होती है।
ट्रैफिक में फंसने की वजह से शूटिंग में देरी नहीं हो इसलिए शाहरुख खान ने चॉपर से आना-जाना तय किया है। निर्देशक आनंद एल राय का कहना था कि मैं यह देखकर हैरान हो गया कि करियर के 25 वर्षों में इतनी सफलता पाने और इतनी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी किसी शख्स में अभी बच्चे जैसी ऊर्जा हो सकती है।
इस फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दिखाई देंगी। फिल्म में पहली बार शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आएंगे. वो फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी साझा कर चुके हैं।