{"_id":"ea54326fc74b76f5cf3584fe308dc865","slug":"shahrukh-khan-to-marry-again-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस सोमवार दूसरी शादी करेंगे शाहरुख खान? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सोमवार दूसरी शादी करेंगे शाहरुख खान?
Updated Mon, 20 Oct 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नए डांस रियलिटी शो 'दिल से नाचें इंडियावाले' में उस समय झेंप गए, जब एक महिला प्रतिभागी ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन
प्रतिभागी ने उन्हें बताया कि वह उनकी दीवानी हैं। रूस निवासी प्रतिभागी इलेना ने अहमदाबाद ऑडिशन के दौरान शाहरुख की मौजूदगी वाले पैनल के सामने प्रस्तुति दी। किंग खान के सामने शादी का प्रस्ताव रखने से पूर्व इलेना ने 'आ रे प्रीतम प्यारे' और 'चिकनी चमेली' सरीखे गानों पर डांस भी किया।
विज्ञापन
शो के पैनल 'एजेंट्स ऑफ हैप्पीनेस' में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, फराह खान, सोनू सूद और विवान शाह सरीखे कलाकार शामिल हैं। वे सभी इलेना की प्रस्तुति से बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन
सोमवार को शादी कर सकते हैं
जब इलेना ने शाहरुख से उनसे शादी करने के लिए कहा तो वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया, यहां तक कि शाहरुख भी झेंप गए। इलेना के इस जवाब में किंग खान ने कहा, "आप सोमवार को क्या कर रही हैं? हम सोमवार को शादी कर सकते हैं!"
जिस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा, "शादी संभव नहीं है, लेकिन रोमांस संभव है। वह आ सकते हैं और आपके साथ डांस कर सकते हैं।" उसके बाद शाहरुख मंच पर इलेना के पास पहुंचें और दोनों फिल्म 'ओम शांति ओम' के मशहूर गाने 'आंखों में तेरी अजब सी..' पर थिरके।
जिस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा, "शादी संभव नहीं है, लेकिन रोमांस संभव है। वह आ सकते हैं और आपके साथ डांस कर सकते हैं।" उसके बाद शाहरुख मंच पर इलेना के पास पहुंचें और दोनों फिल्म 'ओम शांति ओम' के मशहूर गाने 'आंखों में तेरी अजब सी..' पर थिरके।