{"_id":"5173fc01b263dd92ecf2c99f64264c60","slug":"shahrukh-khan-share-his-son-abram-photo-on-social-media-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख का बेटा जुड़ा पीएम मोदी के अभियान से!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख का बेटा जुड़ा पीएम मोदी के अभियान से!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Apr 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
करोड़ो दिलों की पसंद शाहरुख खान का बेटा भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान स्वच्छ भारत से जुड़ गया है। शाहरूख खान ने सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर अपने बेटे की एक ऐसी ही फोटो डाली है।
विज्ञापन
भले ही प्रत्यक्ष तौर पर न सही फिर भी शाहरुख खान ने क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया अभियान से जुड़ने की बात अपने बेटे के लिए कही है। शाहरुख खान के बेटे का नाम अबराम है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट पर इस फोटो की धूम मची हुई है। शाहरुख खान के चाहने वाले इस फोटो को बहुत तेजी के साथ शेयर कर रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर इस फोटो को करीब दो हजार लोग रिट्वीट कर चुके थे।
Starting him young to believe in Clean India….Green India…& maybe a round or two of Quidditch!! pic.twitter.com/CqyQGUEOND
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 5, 2015
विज्ञापन