फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan says I look like a chor

क्या आपको भी शाहरुख खान शक्ल से चोर लगते हैं?

Tue, 04 Nov 2014 03:47 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan says I look like a chor

शाहरुख़ खान को बॉलीवुड ने अभी तक एक चीज़ से महरूम रखा है। शाहरुख़ को अफ़सोस है कि उन्हें 'बाजी राव सिंघम', 'राउडी राठौर', 'दबंग', 'इंस्पेक्टर विजय' जैसे पुलिस वाले किरदार कभी नहीं मिले।

विज्ञापन


शाहरुख़ ख़ान की ये दिली तमन्ना है कि वह एक फ़िल्म में पुलिस का किरदार निभाएं पर उनकी ये तमन्ना कोई पूरी ही नहीं करता। शाहरुख़ कहते हैं, "कई पुलिस वाले मेरे साथ काम करते है और मैं उनका काम बहुत नज़दीक से देखता हूं। इसलिए मैं चाहता हूं कि मैं पुलिस का किरदार निभाऊं लेकिन कोई ऐसे रोल लेकर आता ही नहीं।"
विज्ञापन

Trending Videos

क्या चोर लगता हूं

Shahrukh Khan says I look like a chor

उन्होनें कहा, "मैं पुलिस की यूनिफ़ार्म में बहुत अच्छा लगता हूं। फ़िल्म 'वन टू का फ़ोर' में मैंने यूनिफार्म पहनी थी। मैं अमित जी के इंस्पेक्टर वाले रोल देख कर बड़ा ही हुआ हूँ और अब चुलबुल पाण्डेय या राउडी राठौर जैसे रोल करने की तमन्ना है।

आने वाली दो फ़िल्मों में मैं चोर बना हूं। मुझे लगता है कि मैं शक्ल से ही चोर लगता हूँ।" मालूम हो कि शाहरुख ने कई फिल्मों में चोर के किरदार निभाए हैं। खबर है कि उन्हें धूम 4 में चोर की भूमिका ऑफर हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed