क्या शाहरुख ने मारा था हनी सिंह को थप्पड़?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले ख़बरें थी कि शाहरुख ने हनी सिंह को उनके स्लैम टूर के दौरान थप्पड़ मार दिया था, लेकिन अब हनी सिंह की पत्नी ने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि ये सब सिर्फ कोरी अफवाहें हैं और शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ नहीं मारा है।
जब एक साक्षात्कार के दौरान हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह से स्लैम टूर के दौरान उनके पति को शाहरुख द्वारा थप्पड़ जड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को सरासर गलत बताते हुए कहा, "सबको पता है कि किंग खान हनी सिंह को छोटे भाई की तरह मानते हैं तो ऐसे शाहरूख उनको थप्पड़ क्यों मारेंगे। ये एक बकवास कहानी है।"
बीमारी के बारे में भी बताया
वहीं शालिनी ने रैपर हनी सिंह की की बीमारी की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं बल्कि सिर्फ ब्लड-प्रशर की समस्या है। जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें दो महीनो के आराम की सलाह दी है।"
आपको यह तो मालूम ही होगा कि कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चाएं आईं थीं कि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के प्रमोशन के लिए हुए एक स्टेज शो में हनी सिंह को थप्पड़ मारा गया था।