शाहरुख खान को क्यों है बजट से इतनी उम्मीदें?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को लगता है कि इस बार का बजट फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद होगा। शाहरुख ने बजट के बारे में यह भी कहा है कि, 'मैं आशा करता हूं कि इस साल का बजट हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होगा।'
हाल ही में नए टीवी शो 'सबसे शाणा कौन' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान ने कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने इस मौके पर सेंसर बोर्ड की कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बात की। शाहरुख बोले, 'फिल्मों की रेटिंग सिस्टम में सुधार होना चाहिए, ताकि फिल्ममेकर्स और कलाकारों को अपनी रचनात्मक आजादी के साथ समझौता ना करना पड़े।'
शाहरुख को बजट का 'एबीसीडी' भी नहीं पता
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर हैं। लेकिन तब सभी चौंक गए जब उनसे बजट के बारे में पूछा गया और उन्होंने अपने हाथ उठा लिए।
शाहरुख से बजट के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत अजीब लगता है जब लोग एक्टर्स से बजट के बारे में सवाल पूछते हैं। प्लीज आप मेरे से इस बारे में कुछ ना पूछें। मैं इसकी इज्जत करता हूं। यह हमारे देश की इकोनॉमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'