पापा शाहरुख ने बेटे अबराम के साथ की लॉन्ग ड्राइव की डेट, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ कुछ ज्यादा ही नजर आते हैं और अबराम अगर अपने पापा से कुछ मांगते हैं तो पापा शाहरुख उसे कभी मना नहीं करते। आपको बता दें कि इस बार अबराम ने पापा से लॉन्ग ड्राइव पर जाने की मांग की और शाहरुख ने बेटे की इच्छा पूरी भी की। पापा शाहरुख अबराम को सफेद रंग की कंवर्टिबल बीएमडब्ल्यू में मुंबई के ब्रांदा इलाके के कार्टर रोड पर लॉन्ग ड्राइव कराते नजर आए। इस दौरान अबराम ने कार में खड़े होकर पापा के साथ अपनी ड्राइव इन्जॉय की। वहीं शाहरुख भी बड़ी मस्ती के साथ ड्राइव करते नजर आए। शाहरुख और उनके बेटे को देखने के लिए मुंबई के सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई थी। शाहरुख की गाड़ी के पीछे उनके बॉडीगार्ड उन्हें फॉलो कर रहे थे।
बॉलीवुड के किंग खान की ड्राइव की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by SRK Universe Canada (@srkuniverseca) on