फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh- katrina student of bangladesh university

शाहरुख और कैटरीना बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट!

Fri, 09 Nov 2012 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 03:23 PM IST
विज्ञापन
shahrukh- katrina student of bangladesh university
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के नाम पर एक विदेशी यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को लुभाने के लिए एक अनोखा तरीका आजमाया गया है। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर इस यूनिवर्सिटी ने माफी भी मांगी।
विज्ञापन


दरअसल बांग्लादेश के चिटगोंग की एक यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए जारी एडमिट कार्ड्स पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और कैटरीना की तस्वीरें छाप दी। एडमिशन प्रोसेस में जारी एडमिट कार्ड्स पर शाहरुख और कैटरीना की तस्वीर देखकर जब स्थानीय मीडिया ने इस खबर को छापा तो यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने इसे टेक्नीकल एरर बताते हुए अपनी गलती मान ली है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार यूनिवर्सिटी ने ये एडमिट कार्ड्स एडमिशन के लिए आवेदन देने वाले दो पुरुष छात्रों को जारी किए थे। लेकिन मामला शाहरुख और कैटरीना की तस्वीरें छापने पर ही नहीं रुका। बांग्लादेश की एक न्यूज वेबसाइट बीडी न्यूजडॉटकॉम के अनुसार इसी यूनिवर्सिटी ने एक अन्य छात्र के एडमिट कार्ड पर बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन की तस्वीर छापी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अनवरुल आज़िम आरिफ का कहना है कि उन्होंने इसके जिम्मेदार लोगों से पूछा है कि ऐसी गलती आखिर कैसै हुई और इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed