{"_id":"46d918c0-2a53-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-katrina-student-of-bangladesh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और कैटरीना बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और कैटरीना बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Nov 2012 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के नाम पर एक विदेशी यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को लुभाने के लिए एक अनोखा तरीका आजमाया गया है। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर इस यूनिवर्सिटी ने माफी भी मांगी।
दरअसल बांग्लादेश के चिटगोंग की एक यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए जारी एडमिट कार्ड्स पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और कैटरीना की तस्वीरें छाप दी। एडमिशन प्रोसेस में जारी एडमिट कार्ड्स पर शाहरुख और कैटरीना की तस्वीर देखकर जब स्थानीय मीडिया ने इस खबर को छापा तो यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने इसे टेक्नीकल एरर बताते हुए अपनी गलती मान ली है।
अधिकारियों के अनुसार यूनिवर्सिटी ने ये एडमिट कार्ड्स एडमिशन के लिए आवेदन देने वाले दो पुरुष छात्रों को जारी किए थे। लेकिन मामला शाहरुख और कैटरीना की तस्वीरें छापने पर ही नहीं रुका। बांग्लादेश की एक न्यूज वेबसाइट बीडी न्यूजडॉटकॉम के अनुसार इसी यूनिवर्सिटी ने एक अन्य छात्र के एडमिट कार्ड पर बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन की तस्वीर छापी है।
विज्ञापन
इस मामले पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अनवरुल आज़िम आरिफ का कहना है कि उन्होंने इसके जिम्मेदार लोगों से पूछा है कि ऐसी गलती आखिर कैसै हुई और इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं।