दर्द के बावजूद 'फैन' की शूटिंग करेंगे शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में शाहरुख खान अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ फिल्मों को लेकर अपने पैशन के लिए भी जाने जाते हैं। तभी तो शाहरुख को फैन की शूटिंग करते वक्त गंभीर चोट लगने के बावजूद शूटिंग करने के लिए विदेश में जमे हुए हैं।
फैन इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग कुछ दिल्ली के सड़कों पर हुई है तो कुछ क्रोशिया में हो रही है। इसी दौरान शाहरुख खान को चोट लग गई है। फिर भी शाहरुख नहीं चाहते कि फिल्म की शूटिंग रुके।
अचानक हुई घटना से पूरी क्रू टीम सकते में
यह घटना एक एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए हुई। एकाएक हुई इस घटना के बाद पूरी टीम चिंता में पड़ गई है। क्योंकि शाहरुख खान को चोट लगने के बाद से शूटिंग में रुकावट आ सकती है।
शाहरूख खान ट्विटर के जरीए हमेशा अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। लिहाजा, उन्होंने इस बात की जानकारी भी ट्विटर पर देते हुए बताया कि उन्हें हैमस्ट्रींग इंज्यूरी हो गई है।