शाहरुख का घुटना और बिपाशा का टखना चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के प्रचार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के घुटने में मामूली चोट लग गई। हालांकि अब शाहरुख ठीक हैं। अब उनके घुटने में सिर्फ हल्का दर्द है।
चोट के कारण फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म के दिल्ली में प्रचार कार्यक्रम में देरी हुई। शाहरुख संवाददाता सम्मेलन में देरी से आए और उन्हें चलने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इस सम्मेलन में फिल्म के अन्य कलाकारों दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह के अलावा फराह ने भी भाग लिया।
बिपाशा को टखने में सूजन
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने टखनों में सूजन होने के बावजूद फिल्म 'अलोन' की शूटिंग जारी रखी। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिपाशा बसु टीवी अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ नजर आएंगी।
बिपाशा ने पट्टी लगे अपने टखनों की एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए लिखा, "'अलोन' के सेट पर टखनों में सूजन। शूटिंग जारी है और मुझे दर्द महसूस हो रहा है।"