फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh and bipasha injured

शाहरुख का घुटना और बिपाशा का टखना चोटिल

Tue, 21 Oct 2014 03:21 PM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
shahrukh and bipasha injured

दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के प्रचार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के घुटने में मामूली चोट लग गई। हालांकि अब शाहरुख ठीक हैं। अब उनके घुटने में सिर्फ हल्का दर्द है।

विज्ञापन


चोट के कारण फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म के दिल्ली में प्रचार कार्यक्रम में देरी हुई। शाहरुख संवाददाता सम्मेलन में देरी से आए और उन्हें चलने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इस सम्मेलन में फिल्म के अन्य कलाकारों दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह के अलावा फराह ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

बिपाशा को टखने में सूजन

shahrukh and bipasha injured

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने टखनों में सूजन होने के बावजूद फिल्म ​'​अलोन​'​ की शूटिंग जारी रखी। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिपाशा बसु टीवी अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ नजर आएंगी।​​
​​
​​​​​​ बिपाशा ने पट्टी लगे अपने टखनों की एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए लिखा​, "'अलोन​'​ के सेट पर टखनों में सूजन। शूटिंग जारी है और मुझे दर्द महसूस हो रहा है।​"​


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed