सोशल मीडिया: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार सामने आईं शहनाज गिल, फैंस ने कहा- हौसला रख..
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब शहनाज गिल अपने काम पर लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 13 के विनर और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। अभिनेता के निधन के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं, जिसने भी शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के समय देखा था, उसकी आंखें नम हो गई थीं। इतना नहीं, सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज अब तक फैंस के सामने नहीं आई हैं, ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि, शहनाज कैसी हैं? वहीं, इन सबके बीच अब शहनाज गिल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हौसला रख' की बची हुई शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, हाल ही में फिल्म 'हौसला रख' के अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी फिल्म के प्रमोशन का वीडियो है। इस वीडियो में दिलजीत के साथ शहनाज गिल और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शुरुआत में सिर्फ दिलजीत और सोनम ही नजर आते हैं, लेकिन फिर दोनों के साथ शहनाज भी शामिल हो जाती हैं। इस दौरान तीनों स्टार्स मिलकर अपनी फिल्म के डायलॉग को रीक्रिएट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में आगे एक ऐसा मौका भी आता है, जब शहनाज और सोनम अपने को-स्टार दिलजीत को पीटने की कोशिश करती हैं।
इस वीडियो के साथ दिलजीत दोसांझ ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने इसे प्यार किया और इसने मेरे साथ ये किया। हौसला रख इस दशहरा, 15 अक्तूबर को।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ये पहला मौका है, जब शहनाज इतना खुश नजर आई हैं।
इसके अलावा, कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि, शहनाज गिल अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 7 अक्तूबर को विदेश रवाना हो चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर शहनाज के फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। फैंस ने एक्ट्रेस के लिए 'हौसला रख शहनाज' ट्विटर पर ट्रेंड करवा दिया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा की फिल्म 'हौसला रख' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक अमरजीत सरोन हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस के खूब पसंद किया था। ऐसे में अब फैंस को शहनाज की इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।