फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor’s wife Mira Rajput not doing 'AK vs SK'

बीवी से जुड़ी अफवाह पर शाहिद बोले, बिल्कुल झूठी बात है

Mon, 14 Sep 2015 08:47 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor’s wife Mira Rajput not doing 'AK vs SK'

हाल ही में थहर आई थी कि फिल्म 'एक वर्सेज एसके' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बन रही थ्रिलर फिल्म 'एक वर्सेज एसके' की शूटिंग भी शुरु हो गई है। जिसमें शाहिद की पत्नी मीरा को कैमियो रोल होगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बल्कि खबर भी आई थी कि मीरा शाहिद के खास दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को से इन दिनों डांस भी सीख रही हैं। लेकिन शाहिद ने इस बात को नकार दिया हैं। मीरा किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शाहिद के प्रवक्ता ने इस बात को झूठी करार दिया है। उनके अनुसार ये बात सिर्फ अफवाह है।

विज्ञापन

इसलिए उड़ी थी मीरा के फिल्म करने की खबर

Shahid Kapoor’s wife Mira Rajput not doing 'AK vs SK'

शाहिद की शादी सात जुलाई को हुई थी। इसके बाद लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे थे, कि अपने पति की तरह मीरा भी फिल्मों में आ सकती हैं। लेकिन हाल ही में मीरा लगातार डांस क्लास करती देखीं गईं। साथ ही शाहिद कपूर भी पत्नी मीरा की फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।

शाहिद का पत्नी की फिटनेस पर ध्यान देना और उनका डांस क्लास करने के बाद इस बात को ताकत मिली कि मीरा फिल्मों में आ सकती हैं। शाहिद के कुछ करीबी लोगों ने भी इस बात को दबी जुबान में मीरा के फिल्म करने की बात को माना था। लेकिन अब शाहिद के प्रवक्ता ने इस बात को नकार दिया है। तो अब शाहिद की दुल्हनिया को पर्दे पर देखने की ख्वाहिश रखने वालों को अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed