{"_id":"de1e6deea516bc7da3f72e9ad48b2a70","slug":"shahid-kapoor-s-wedding-date-fixed-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर की शादी की तारीख हुई तय! ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर की शादी की तारीख हुई तय!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर दिल्ली की कॉलेज गर्ल मीरा राजपूत से शादी करने जा रहे हैं यह बात सुर्खियों में हैं। लेकिन अब सूत्र खबर लाए हैं कि शाहिद की शादी की तारीख लगभग तय हो चुकी है और वह इन गर्मियों में 10 जून को विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
खुद शाहिद ने पिछले दिनों अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की थी। सूत्रों की मानें तो दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस तारीख को नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शाहिद और मीरा पहली बार राधा सामी सत्संग में मिले थे। दोनों के परिवार इस संप्रदाय के सदस्य हैं। सूत्रों का कहना है कि यह शादी केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन
बाद में शाहिद फिल्म इंडस्ट्री के अपने मित्रों और परिचितों के लिए बड़ा रिसेप्शन रखेंगे। शाहिद के परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि 10 जून पर फिलहाल दोनों परिवार तैयार हैं। फिलहाल शाहिद इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं।