फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor jersey wins bombay high court case against plagrism will release on 22 april

Jersey: शाहिद कपूर की जर्सी ने जीता कोर्ट केस, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 19 Apr 2022 04:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:19 PM IST
सार

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगे थे जिसके बाद इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी।

विज्ञापन
Shahid Kapoor jersey wins bombay high court case against plagrism will release on 22 april
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगे थे जिसके बाद इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। इस केस पर मुंबई हाई कोर्ट ने जर्सी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दे दी है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप के बाद ही मेकर्स ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया था।

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान जर्सी के निर्माता अमन गिल ने बताया, 'हम सभी इस वीकेंड अपनी फिल्म जर्सी रिलीज करने के लिए तैयार थे। हालांकि हम चाहते थे कि हमारे पक्ष में कोर्ट का फैसला आने के बाद ही हम फिल्म को रिलीज करें।' उन्होंने बताया कि बुधवार को इस केस पर सुनवाई होनी थी और  गुरुवार को फिल्म को रिलीज करना था। यही वजह थी कि हमने आदेश मिलने तक फिल्म की रिलीज को 22 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया था। आज बुधवार को हमारे पक्ष में आदेश मिला है जिससे अगले सप्ताह हमारी फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor jersey wins bombay high court case against plagrism will release on 22 april
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वह क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। यह फिल्म तेलुगू में बनी इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। फिल्म में साउथ एक्टर नानी मेन लीड में दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed