फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Birthday Lesser Known Facts about Bollywood Actor

Shahid Kapoor Birthday: एक्टर बनने की राह नहीं रही आसान, अभिनय से पहले क्या करते थे शाहिद कपूर?

Tue, 25 Feb 2025 11:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Feb 2025 11:42 AM IST
सार

Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं कि अभिनय से पहले शाहिद ने कौन-कौन से काम किए?
 

विज्ञापन
Shahid Kapoor Birthday Lesser Known Facts about Bollywood Actor
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्म लेने वाले शाहिद कपूर बॉलीवुड के एक प्रमुख अभिनेता हैं। अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर ने कई रोमांटिक भूमिकाओं के साथ अपनी पहचान बनाई, लेकिन उनकी सफलता की कहानी केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। शाहिद के संघर्ष और मेहनत ने उन्हें आज के दौर के सबसे सफल अभिनेताओं में से के एक रूप में स्थापित किया है। आइए आज उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं...

विज्ञापन

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने कर्नाटक के मंदिर को उपहार में दिया यांत्रिक हाथी, पेटा इंडिया के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन
Trending Videos

डांसर के रूप में की शुरुआत

शाहिद कपूर की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का शुरूआत शामक डावर के डांस अकादमी से हुई। 15 साल की उम्र में उन्होंने डांस में अपनी रुचि को महसूस किया और शामक डावर के संस्थान में प्रवेश लिया। यहां शाहिद ने न सिर्फ डांस सीखा बल्कि अपने अभिनय करियर की ओर कदम भी बढ़ाए। फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में उनका सफर यहीं से शुरू हुआ। वह 'दिल तो पागल है' (1997) और 'ताल' (1999) जैसी फिल्मों में सितारों के पीछे डांस करते नजर आए। इन शुरुआती दिनों में उन्होंने कोरियोग्राफर शामक डावर के साथ स्टेज शो में भी परफॉर्म किया, जिससे उनके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने भारी भरकम किराए पर मुंबई में लिया अपार्टमेंट, यहां करेंगी ये काम

विज्ञापन

टीवी विज्ञापनों में भी आए नजर

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के नाम कमाने से पहले टीवी विज्ञापनों में काम करके अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। वह कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आए और कई म्यूजिक वीडियो में भी अभिनय किया। वह कुमार सानू के म्यूजिक वीडियो 'आंखों में' में भी दिखे, जो उनके करियर की एक अहम मोड़ साबित हुआ। यहां से निर्माता रमेश तौरानी ने शाहिद को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन

Shahid Kapoor Birthday Lesser Known Facts about Bollywood Actor
शाहिद कपूर फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला
असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी कर चुके हैं काम

शाहिद कपूर ने फिल्मों में अभिनय से पहले अपने पिता के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था। 1998 में उन्होंने 'मोहनदास' नाम के टेलीविजन शो में अपने पिता के सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। यह अनुभव उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि इसने उन्हें फिल्म निर्माण की दुनिया को करीब से समझने का मौका दिया।

'इश्क विश्क' से मिली पहचान
शाहिद कपूर ने फिल्म 'इश्क विश्क' से साल 2003 में डेब्यू किया। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज छात्र की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के साथ ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। 

हर तरह के किरदार में जमाया रंग


शाहिद कपूर की अभिनय यात्रा में कई मोड़ आए। उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को कई बार अपनी प्रतिभा का सबूत दिया है। किसी फिल्म में शर्मीले और आदर्शवादी युवक का किरदार निभाकर तो किसी फिल्म में गुस्सैल प्रेमी बनकर उन्होंने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed