फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor, Alia and Kareena in the same film?

शाहिद की जिंदगी में फिर से लौटेंगी करीना कपूर!

Thu, 18 Dec 2014 08:06 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
 Shahid Kapoor, Alia and Kareena in the same film?

ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर और करीना एक-दूसरे से जिन कार्यक्रमों में टकरा जाते थे वह एक-दूजे की तरफ देखते भी नहीं थे। सैफ के साथ शादी करने के बाद भी करीना का शाहिद के साथ होने वाले व्यवहार में कोई खास फर्क नहीं आया है। लेकिन अब शायद चीजें बदल रही हैँ। करीना कपूर को शाहिद के साथ दिखने और रोमांटिक सीन करने में भी ऐतराज नहीं है।

विज्ञापन


खबरे हैं कि निर्देशक अभिषेक चौबे शाहिद कपूर के साथ जल्द ही उड़ता पंजाब फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ-साथ करीना कपूर और आलिया भट्ट के होने की खबरें हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना ने भी इस रोल के लिए हां कह दी है। यदि ऐसा होता है तो इन दोनों की जोड़ी को फिल्म में ही सही देखने में दर्शकों को अच्छा लगेगा। इसके पहले रणबीर कपूर ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोन के साथ ये जवानी है दीवानी फिल्म में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन


गाना शाहिद का, नाची करीना

 Shahid Kapoor, Alia and Kareena in the same film?

कभी कभी ऐसी बातें हो जाती हैं जिनके पीछे कोई इरादा नहीं होता। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों हुआ जब मीका गाना गा रहे थे और करीना कपूर डांस कर रही थीं। मौका था, ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी के संगीत का। संगीत के मौके पर तमाम फिल्मी सितारे आए हुए थे और नाच-गाना चल रहा था। एक एक करके सितारे मंच पर आ रहे थे और गानों पर नाच रहे थे।

गायकों की मंडली भी मंच पर गा रही थी। जब बेबो का नंबर आया तो मीका गाना गा रहे थे। अचानक उन्होंने गाना शुरू कर दिया... मौजा ही मौजा। यह गाना सुनते ही करीना कपूर लाल हो गईं। उनका असहज होना सभी देख रहे थे, परंतु अच्छा यह रहा कि मनीष मल्हात्रा ने जब ठुमके लगाने शुरू किए तो करीना का तनाव कुछ कम हुआ और वह भी ठुमकने लगीं।

असल में यह गाना फिल्म जब वी मैट (2007) का है, जिसमें शाहिद कपूर और करीन थे। गाना मुख्य रूप से शाहिद कपूर पर फिल्माया गया था, जिसमें करीना भी थीं। जब वी मैट इन दोनों की साथ-साथ आखिरी फिल्म थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों की लव स्टोरी का द एंड हो गया था। ऐसे में अचानक सबके सामने शाहिद के डांस वाले गाने पर नाचना करीना को रास नहीं आया। परंतु मौके की नजाकत को देखते हुए वह सिर्फ मुस्कराते हुए ठुमके लगाती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed