फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah rukh Khan film Zero trailer will on his birthday

शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे 'जीरो' का खास तोहफा, चल रही है तैयारी

Fri, 05 Oct 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Zero trailer will on his birthday
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
विज्ञापन


इस बीत 'जीरो' का इंतजार कर रहे शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस जन्मदिन पर शाहरुख अपने फैंस को फिल्म 'जीरो' का खास तोहफा देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अपने जन्मदिन फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन


जी हां 'जीरो' के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मेकर्स ने कहा है कि सब कुछ ठीक रहता है तो 'जीरो' के ट्रेलर को शाहरुख के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को रिलीज कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो में सलमान खान समेत दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, काजोल, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, जूही चावला, आर माधवन और श्रीदेवी का कैमियो नजर आएगा। फिल्म में शाहरुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed