फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah rukh Khan company moves Delhi High Court for against notice over Zero

जीरो के विवाद पर HC पहुंची शाहरुख खान की कंपनी,अदालत से किया सही जांच करने का अनुरोध

Fri, 30 Nov 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan company moves Delhi High Court for against notice over Zero
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर रिलीज होते ही शाहरुख की यह फिल्म विवादों में भी आई गई है। जीरो का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया। ट्रेलर में गत्र कृपाण वाले दृश्य पर दिल्ली के सिख सुमदाय ने अपनी आपत्ती दर्ज करते हुए शाहरुख खान सहित फिल्म के मेकर्स पर शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर अब जीरो की प्रोड्यूसर कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि बिना सुनवाई और जांच के उनकी कपंनी या फिर फिल्म पर कोई एक्शन न लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गत्र कृपाण वाले दृश्य को लेकर कहा है कि फिल्म में किसी भी तरह के विवादित सीन नहीं है। 
विज्ञापन


Shah rukh Khan company moves Delhi High Court for against notice over Zero
zero - फोटो : social media
गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि फिल्म के मेकर्स ने सिक्खों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके खिलाफ कमेटी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कमेटी के महासचिव और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको सिख संगत से बहुत बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में आनंद एल. राय की निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है। 

गौरतलब है जीरो के प्रोमो में शाहरुख खान ने कृपाण डाली हुई है और इस कारण ही विश्व भर में सिक्खों में गुस्से की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सिख धर्म के अनुसार अमृतधारी व्यक्ति ही कृपाण धारण कर सकता है। 

उन्होंने मांग की है कि इस खिलवाड़ पर फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान सहित निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म का प्रोमो भी तत्काल रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख ऐसीं शरारत भरी हरकतें न फिल्मों में और न ही असली जीवन में कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिल्म जीरो 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed