फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shafaq Naaz On Falaq Naaz Bonding With Avinash Sachdev Says I Don't Think She Will Do Anything

Shafaq Naaz: अविनाश के साथ फलक के क्लोज बॉन्ड पर शफक ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात

Thu, 20 Jul 2023 08:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 20 Jul 2023 08:31 PM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इन दिनों अविनाश सचदेव और फलक नाज के अफेयर के रूमर्स हैं। वहीं अब इन पर एक्ट्रेस की बहन शफक नाज ने बात की है।

विज्ञापन
Shafaq Naaz On Falaq Naaz Bonding With Avinash Sachdev Says I Don't Think She Will Do Anything
शफक, अविनाश और फलक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में रोमांस की भी बयार बह रही है। फिलहाल शो में अविनाश सचदेव को फलक नाज से मोहब्बत हो गई है। एक एपिसोड के दौरान, अविनाश ने फलक को प्रपोज भी किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें फिलहाल डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब फलक की बहन शफक ने बिग बॉस ओटीटी 2 में फलक और अविनाश के अफेयर के रूमर्स पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

इसी बीच अब शफक नाज ने अपनी बड़ी बहन फलक और अविनाश की बढ़ती नजदीकियों पर चुप्पी तोड़ी है । मीडिया से बातचीत में जब शफक से पूछा कि फलक और अविनाश के बीच जो हो रहा है, वह प्यार है? तो इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने अपने जवाब में 'नहीं' कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shafaq Naaz On Falaq Naaz Bonding With Avinash Sachdev Says I Don't Think She Will Do Anything
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

शफक आगे कहा, 'मैं सच में ऐसा नहीं सोचती। वह अविनाश सचदेव को एक दोस्त के रूप में मानती हैं। दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड है , और फलक जब उनके साथ होती हैं, तो उन्हें अधिक रिलैक्स महसूस करती हैं। जब वह अविनाश के साथ होती हैं तो वह वैसी ही दिखती हैं, जैसी वह असल में हैं। जहां तक मैं अपनी बहन को जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि वह इस बारे में कुछ करेंगी। बाकी सब उन पर ही निर्भर है।'

विज्ञापन

तो वहीं आगे शफक ने पूजा भट्ट के साथ फलक के बॉन्ड के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'पूजा मैम के साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता है. पूजा मैडम से बात करते समय, आपको वह सम्मान रखना होगा क्योंकि आप उनसे कुछ भी बात नहीं कर सकते'।

यह भी पढ़ें: 'कभी अपनी गलती नहीं मानती मेरी पत्नी', अजय के इस सवाल का काजोल ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed