फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Social Media Post For Husband Javed Akhtar on 40th Wedding Anniversary

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने बताया 40 साल की शादी का राज, बोली- ‘जावेद आज भी मुझे…’

Mon, 09 Dec 2024 10:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

अभिनेत्री शबाना आजमी और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर की शादी को आज 40 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर शबाना ने जावेद के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। इसमें अपनी सफल शादी का राज भी साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Shabana Azmi Social Media Post For Husband Javed Akhtar on 40th Wedding Anniversary
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@azmishabana18

विस्तार

शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड की दो ऐसी शख्सियत हैं, जिनका हुनर वक्त के साथ और बढ़ता गया है। शबाना ने अभिनय में बुलंदियों को छुआ है, वहीं जावेद अख्तर ने भी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और गीत लिखे हैं। साथ ही यह दोनों पति-पत्नी भी हैं तो एक-दूसरे को हमेशा कलाकार के तौर पर मोटिवेट भी करते हैं। इनकी शादी को आज 40 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने पति जावेद अख्तर को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि उनकी सफल शादी का राज क्या है? 

विज्ञापन
Trending Videos

Shabana Azmi Social Media Post For Husband Javed Akhtar on 40th Wedding Anniversary
शबाना आजमी की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@ azmishabana18

शबाना ने जावेद अख्तर संग तस्वीर साझा की
अपनी शादी के 40 साल पूरे होने पर शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी और जावेद अख्तर की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इसमें दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। इसी तस्वीर के साथ शबाना एक कैप्शन भी लिखती हैं- ‘आज हमारी शादी को 40 साल पूरे हो गए हैं और आप आज भी मुझे खूब हंसाते हो।’ यही वह खास बात है, जो शबाना और जावेद अख्तर की सफल शादी का राज है। कहा भी जाता है कि जो पति-पत्नी एक-दूसरे की खुशी और हंसी का ख्याल रखते हैं, उनकी शादी ताउम्र बनी रहती है, वे लोग एक खुशहाल शादी-शुदा जीवन जीते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने सफल शादी का मंत्र बताया 
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि वो और शबाना पति-पत्नी से अधिक दोस्त हैं। वह दोस्त की तरह साथ रहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि शादी के रिश्ते में प्यार से ज्यादा सम्मान की जरूरत होती है। जो पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, उनकी ही शादी सफल होती है। 

विज्ञापन

जावेद ने की थी शबाना से दूसरी शादी 
जावेद अख्तर ने साल 1984 में शबाना आजमी से शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी हनी ईरानी से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे। जावेद अख्तर और हनी ईरानी के दो बच्चे हैं, एक हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर। फरहान और जोया, दोनों ही बतौर निर्देशक और कलाकार बॉलीवुड में सक्रिया है। जोया, फरहान के शबाना आजमी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं, दोनों ही शबाना आजमी का बहुत सम्मान करते हैं। 

Indian Idol 15: जावेद अख्तर के पेशे पर संदीप रेड्डी वांगा ने कसा तंज, 'एनिमल' पर अब तक जारी वार-पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed