Sergeant Trailer: रिलीज हुआ रणदीप हुड्डा की 'सार्जेंट' का ट्रेलर, कॉप बन मौत की गुत्थी सुलझाते दिखे अभिनेता
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आगामी फिल्म 'सार्जेंट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप हुड्डा यूं तो हर किरदार में जान फूंक देते हैं, लेकिन इन दिनों उनके जिस एक किरदार की चर्चा हो रही है वह वीर सावरकर का है। आगामी फिल्म 'वीर सावरकर' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता ने कई किलो वजन घटाया था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। हालांकि, आज रणदीप 'वीर सावरकर' के लिए नहीं बल्कि उनकी एक और फिल्म 'सार्जेंट' की वजह से सुर्खियों में हैं। रणदीप हुड्डा की इस सस्पेंस कॉप-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता एक मौत की गुत्थी सुलझाते नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर की शुरुआत रणदीप हुड्डा के किरदार के इंट्रोडक्शन से होती है, जिसका नाम सार्जेंट निखिल शर्मा होता है। निखिल शर्मा एक लड़की की मौत की गुत्थी को सुलझाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। उस लड़की की मौत का कारण ड्रग ओवरडोज बताकर केस क्लोज कर दिया गया था, लेकिन निखिल को शक है कि उसका कत्ल किया गया था। ऐसे में नियमों को तोड़ते हुए वह इस केस की तहकीकात करता है और किलर तक पहुंचने की कोशिश में लगा दिखाई दे रहा है।
Julian Sands: जूलियन सैंड्स के लापता होने वाली जगह से मिले मानव अवशेष, पांच महीने पहले गायब हुए थे अभिनेता
सस्पेंस से भरपूर है 'सार्जेंट' का ट्रेलर
सामने आए ट्रेलर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सस्पेंस और कॉप ड्रामा से भरपूर होने वाली है, जिसमें दर्शकों को एक्शन, सस्पेंस और रिस्क का तड़का देखने को मिलेगा। रणदीप हुड्डा एक बार फिर अपने रोल में बेहतरीन लगे हैं। यानी अभिनेता एक बार फिर दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आ रहे हैं। हालांकि, क्या होगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन रिलीज हुआ ट्रेलर बहुत ही बेहतरीन लग रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
प्रवाल रमन द्वारा निर्देशित 'सार्जेंट' एक सस्पेंस कॉप-ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणदीप हुडा मुख्य भूमिका में हैं। रणदीप के अलावा फिल्म में अरुण गोविल, आदिल हुसैन और सपना पब्बी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जियो सिनेमा' पर फ्री में स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।