फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sequel to the famous film OMG

फिल्म 'ओह माय गॉड' का जल्द दिखेगा दूसरा अवतार

Tue, 10 Mar 2015 03:11 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
sequel to the famous film OMG

फ़िल्म ओह माय गॉड का दूसरा अवतार जल्द ही सिनेमा के पर्दे पर नज़र आएगा। साल 2012 में आई फ़िल्म 'ओह माय गॉड' ने सभी का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन


फ़िल्म की ज़बरदस्त सफलता के बाद फ़िल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ज़ोर-शोर से इसके सीक्वल 'ओह माय गॉड-2' की तैयारी में लग गए थे। अब इस फ़िल्म की कहानी पूरी हो गई है और उमेश की मानें तो 'ओह माय गॉड-2' पहली फ़िल्म से बिल्कुल अलग होगी।

विज्ञापन

जातिवाद और समाज के कई इश्यू को उठाएगी फिल्म

sequel to the famous film OMG

फ़िल्म के बारे में उमेश ने बताया, "यह फ़िल्म जातिवाद और समाज के कई अन्य विषयों के बारे में होगी।" उन्होंने आगे कहा, "इसके साथ ही दर्शकों के लिए फ़िल्म की कहानी को मसालेदार रखा गया है, लेकिन साथ ही फ़िल्म की कहानी आँखें खोल देने वाली भी होगी।"

फ़िल्म में मुख्य भूमिका में परेश रावल होंगे और अक्षय कुमार भी एक दिलचस्प किरदार में दिखेंगे। फिल्म पीके के रिलीज होने के बाद फिल्म एक बार चर्चा में आ गई थी। इसलिए भी दर्शकों को इसका इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed