फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Senior filmmaker Gaffarbhai Nadiadwala passed away

Gaffarbhai Nadiadwala Death: फिल्म निर्माता गफ्फारभाई नाडियाडवाला का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 22 Aug 2022 11:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 11:01 AM IST
सार

बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कई मल्टीस्टारर फिल्मों का निर्माण करने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता गफ्फार भाई नाडियाडवाला का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Senior filmmaker Gaffarbhai Nadiadwala passed away
ए. जी. नाडियाडवाला - फोटो : social media

विस्तार

सिनेमा की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता गफ्फार भाई नाडियाडवाला का 22 अगस्त की सुबह निधन हो गया है। 91 वर्षीय फिल्म निर्माता के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। गफ्फार भाई नाडियाडवाला ने कई मल्टीस्टारर फिल्मों का निर्माण किया था। उन्हें खासतौर पर मसाला फिल्मों के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन


महाभारत जैसी बेहतरीन फिल्म को किया था प्रोड्यूस
गफ्फार भाई नाडियाडवाला (जिन्हें ए.जी. नाडियाडवाला के नाम से भी जाना जाता है) ने अपने 69 वर्षों के करियर में 50 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया। उन्हें प्रदीप कुमार और दारा सिंह अभिनीत महाभारत जैसी बेहतरीन फिल्म देने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने हेरा-फेरी (2000), आवारा पागल दीवाना (2002) और वेलकम (2007) आदि फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन


फिरोज नाडियाडवाला के पिता थे ए.जी. नाडियाडवाला
गफ्फार भाई नाडियाडवाला, फिल्म निर्माता एके नाडियाडवाला के बेटे थे, और उन्होंने भी अपने पिता के कार्यक्षेत्र में करियर बनाया। ए. जी. नाडियाडवाला फिरोज नाडियाडवाला के पिता और साजिद नाडियाडवाला के चचेरे भाई थे। नाडियाडवाला फैमिली को बॉलीवुड में फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed