{"_id":"6303149eb2db2f0dac0caa17","slug":"senior-filmmaker-gaffarbhai-nadiadwala-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaffarbhai Nadiadwala Death: फिल्म निर्माता गफ्फारभाई नाडियाडवाला का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gaffarbhai Nadiadwala Death: फिल्म निर्माता गफ्फारभाई नाडियाडवाला का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Mon, 22 Aug 2022 11:01 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:01 AM IST
सार
बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कई मल्टीस्टारर फिल्मों का निर्माण करने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता गफ्फार भाई नाडियाडवाला का निधन हो गया है।
विज्ञापन
ए. जी. नाडियाडवाला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता गफ्फार भाई नाडियाडवाला का 22 अगस्त की सुबह निधन हो गया है। 91 वर्षीय फिल्म निर्माता के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। गफ्फार भाई नाडियाडवाला ने कई मल्टीस्टारर फिल्मों का निर्माण किया था। उन्हें खासतौर पर मसाला फिल्मों के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
महाभारत जैसी बेहतरीन फिल्म को किया था प्रोड्यूस
गफ्फार भाई नाडियाडवाला (जिन्हें ए.जी. नाडियाडवाला के नाम से भी जाना जाता है) ने अपने 69 वर्षों के करियर में 50 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया। उन्हें प्रदीप कुमार और दारा सिंह अभिनीत महाभारत जैसी बेहतरीन फिल्म देने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने हेरा-फेरी (2000), आवारा पागल दीवाना (2002) और वेलकम (2007) आदि फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
फिरोज नाडियाडवाला के पिता थे ए.जी. नाडियाडवाला
गफ्फार भाई नाडियाडवाला, फिल्म निर्माता एके नाडियाडवाला के बेटे थे, और उन्होंने भी अपने पिता के कार्यक्षेत्र में करियर बनाया। ए. जी. नाडियाडवाला फिरोज नाडियाडवाला के पिता और साजिद नाडियाडवाला के चचेरे भाई थे। नाडियाडवाला फैमिली को बॉलीवुड में फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन