अवसान: कास्टिंग डायरेक्टर सेहर लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सेलेब्स ने जताया शोक
- मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
- कुछ दिनों पहले दोनों किडनियां खराब होने के चलते अस्पताल में किया था भर्ती।
- बॉलीवुड सेलेब्स ने निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों व वेब शोज में कलाकारों की कास्टिंग के लिए मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सेहर लतीफ की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी और इसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और सोमवार को उनका निधन हो गया।
सेहर लतीफ के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वो ना सिर्फ अच्छी कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थीं बल्कि एक शानदार इंसान भी थीं। सेहर लतीफ ने 'लंच बॉक्स', 'मॉनसून शूटआउट', 'शंकुतला देवी', 'दुर्गामति', 'मस्का' जैसी फिल्मों के अलावा 'भाग बिनी भाग' नामक वेब शो की कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़ीं थीं। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मस्का' और वेब शो 'भाग बिनी भाग' को अपने प्रोडक्शन हाउस 'म्यूटंट फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस भी किया था।
सेहर लतीफ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों और वेब शो की कास्टिंग में मदद करने के लिए के लिए भी जाना जाता है, जिसमें 'ईट लव प्रे', 'फ्यूरियस 7', 'टाइगर्स', 'वॉइसरॉयज हाउस', 'मैकमाफिया', 'सेंस 8' आदि का शुमार है। सेहर लतीफ का नाम फिल्म 'गोल्ड', 'शकुंतला देवी' और 'नोबेलमैन' जैसी फिल्मों में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी जुड़ा था। 'मिलियन डॉलर आर्म', 'लाइन ऑफ डिसेन्ट' जैसी कई विदेशी फिल्मों में भारतीय कलाकारों की कास्टिंग सेहर लतीफ ने की थी।
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, 'मुंबई में मुझे जिंदगी देने वाली सबसे प्यारी और दयालु इंसान। अभी तक इस सच को मान नहीं पा रही। ये अचानक हुआ, जिंदगी में इससे भयानक कुछ भी नहीं। मैं दूसरी तरफ आप से मिलने का इंतजार करूंगी।' राजकुमार राव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा, ताहिरा कश्यप, नोरा फतेही, रोहित सराफ, अंगद बेदी ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Seher, I teased you ‘coz I didn’t know how to tell you how much I like you- for ur warmth, for ur cheer, for ur gentle goodness, for ur kindness to strugglers, for ur fun, for ur beliefs, for standing up for me, for unwittingly helping me out of a dark place. #SeherAlyLatif 1/n pic.twitter.com/Av83612U82
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 7, 2021
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनके साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कोई शब्द नहीं है। सेहर लतीफ नहीं रहीं। ये बहुत बुरा है। वो काफी यंग थी और उन्हें काफी कुछ करना था। हमने दो हफ्ते पहले ही बात की थी और मैंने उन्हें चिढ़ाया था वो खूब हंसी थी। मैं यकीन नहीं कर सकती कि अब मैं उनकी मुस्कुराहट नहीं देख पाउंगी।'