अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'टिंडे' के बाद सीमा देसाई ने समझाया जिंदगी का नया सबक, समझिए क्या है पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अदा शर्मा, राजेश शर्मा और अश्विनी कलसेकर की अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म 'टिंडे' का निर्देशन करने वालीं सीमा देसाई की नई शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' की इन दिनों डिजिटल मीडिया पर धूम है। सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताती इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सीमा ने टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हेली शाह को चुना है।
हेली शाह इस समय टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘इश्क में मरजावां 2’ में मुख्य भूमिका कर रही हैं। टीवी पर लगातार काम करते रहने के बाद हेली की यह पहली शॉर्ट फिल्म है। इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनने पर हेली कहती हैं, 'इस फिल्म की कहानी बहुत ही मजेदार और विचित्र है। इसमें मनोरंजन का भी भरपूर मिश्रण किया गया है और मैंने इस फिल्म में सबा का किरदार निभा कर बहुत अच्छा महसूस किया। इस फिल्म की शूटिंग करने से पहले हमने इसकी काफी तैयारियां की थीं। एक शॉर्ट फिल्म में काम करना मेरे लिए एकदम नया अनुभव रहा।'
अपनी बात को जारी रखते हुए हेली ने कहा, 'हमारी निर्देशक सीमा देसाई ने मेरे लिए सभी चीजों को बहुत ही आरामदायक बना दिया था। उन्होंने जिस तरह से मेरे किरदार को मुझे समझाया, उससे मुझे बहुत मदद मिली। तभी तो मैं उस किरदार को अच्छे से निभा पाई और उस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाई।' इस फिल्म का निर्माण मुंबई टॉकीज के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में हेली शाह के अलावा अभिषेक शर्मा, अश्विनी कनन, आदर्श गौतम और सदा यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।
सीमा देसाई की इससे पिछली शॉर्ट फिल्म 'टिंडे' में उन्होंने एक शादीशुदा मर्द की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाया है। वह किस तरह एक डेटिंग एप्लीकेशन के जरिए अपनी बेटी की उम्र की लड़की से आकर्षित होता है और अपनी पत्नी को बिना बताए चोरी छुपे उससे मिलने लगता है। इस फिल्म के लिए भी सीमा की बहुत तारीफें हुई हैं।