बढ़ सकती हैं सलमान की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2002 के हिट एंड रन केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सलमान की रिहाई के खिलाफम दायर गई एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता को नोटिस जारी किया है। अभिनेता की रिहाई के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने याचिका दायर की थी।
2002 में शराब पीकर फुटपाथ पर से रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में सलमान लंबे समय से कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। इस मामले में पिछले 14 साल में कई बार अलग-अलग तथ्य सामने आए हैं।
सलमान खान पर इस मामले में बॉम्बे हाइकोर्ट में लंबे समय तक केस चला। इस मामले में पिछले साल सलमान को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। हाइकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
केस के गवाह बदलते रहे हैं अपना बयान
महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि सलमान की रिहाई पर विचार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सलमान को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होने की स्थिति में सलमान को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
28 अक्टूबर 2002 में सलमान की लैंड क्रूजर कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस मामले में बाद में कई पेंच आए, जिसमें उनके ड्राइवर ने कई बार बयान बदले। दूसरे गवाहों भी अपने बयान बदलते रहे। मामले में कई पेंच होने और गवाहों के मुकर जाने के कारण पिछले साल हाइकोर्ट ने सलमान को इस मामले में रिहा कर दिया था।