फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Savleen Kaur Manchanda Makeup Artist Support Janhvi Kapoor Amid Peddi Movie Controversy

‘पेद्दी’ विवाद के बीच जान्हवी के सपोर्ट में मेकअप आर्टिस्ट, फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल; जानें पूरा मामला?

Sun, 07 Jun 2026 11:47 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:47 AM IST
सार

Peddi Movie Controversy: हाल ही में रामचरण की साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस ढंग से बड़े पर्दे पर दिखाया गया है, उस पर फैंस और क्रिटिक्स सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में जान्हवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आई हैं। 

विज्ञापन
Savleen Kaur Manchanda Makeup Artist Support Janhvi Kapoor Amid Peddi Movie Controversy
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। लेकिन यह फिल्म एक कंट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, फिल्म में निर्देशक ने जान्हवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' को कामुक ढंग से दिखाया है। इस बात को लेकर निर्देशक की आलोचना हो रही है, जान्हवी कपूर को भी सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जान्हवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट को मेकअप आर्टिस्ट ने री-शेयर किया
मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को री-शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा था, ‘किसी एक्ट्रेस को उसके निभाए किरदारों के लिए दोष देना आसान है, लेकिन असल कहानी कुछ  और है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान उन शॉट्स पर साफतौर पर सवाल उठाए थे।’

विज्ञापन

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘उन्होंने एक प्रोफेशनल सीमा तय की थी, लेकिन फाइनल एडिट में भी वह फुटेज रखा गया। यह मामला ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस अपने लिए आवाज नहीं उठा पाईं। बल्कि यह मामला डायरेक्टर का है जिन्होंने एक सीमा को नजरअंदाज किया क्योंकि उन्होंने तय किया कि उनके बॉक्स ऑफिस नंबरों की तुलना में एक्ट्रेस की सहमति कम जरूरी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

डायरेक्टर ने भी इस मामले पर मांगी माफी 
शनिवार को डायरेक्टर बुची बाबू सना ने 'पेद्दी' से जुड़े विवाद पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमने 'पेद्दी' के कुछ सीन्स पर मिली प्रतिक्रिया को सुना है और इसे गंभीरता से लिया है। अगर फिल्म के किसी हिस्से को उस नजरिए से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं। उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं।' 

Savleen Kaur Manchanda Makeup Artist Support Janhvi Kapoor Amid Peddi Movie Controversy
फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर और रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर खूब कमा रही है ‘पेद्दी’
जाहन्वी कपूर से जुड़ी इस कंट्रोवर्सी के बीच साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म में रामचरण ने एक चैलेंजिंग रोल निभाया है, उनकी प्रेमिका के रोल में जान्हवी कपूर नजर आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed