सावधान इंडिया फेम मोहसिन खान को नाम बदलने के लिए मिली धमकी: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक हैं वजह
मोहसिन खान सावधान इंडिया में दिखाई देने के साथ ही कई सीरियल्स में छोटे रोल निभाते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन खान को सोशल मीडिया पर नाम बदलने के लिए धमकाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेम एक्टर कार्तिक यानी मोहसिन खान को तो सभी जानते हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है, लेकिन एक और एक्टर हैं जिनका नाम है मोहसिन खान। ये एक्टर अभी एक्टिंग इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहा है। मोहसिन खान सावधान इंडिया में दिखाई देने के साथ ही कई सीरियल्स में छोटे रोल निभाते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावधान इंडिया फेम मोहसिन खान को सोशल मीडिया पर नाम बदलने के लिए धमकाया जा रहा है।
नाम बदलने, इंस्टाग्राम डीएक्टिवेट करने की मिली धमकी
मोहिसिन खान कई टीवी शोज में छोटे किरदार निभाते हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगो सोशल मीडिया पर उन्हें नाम बदलने के लिए धमका रहे हैं और इसी के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के लिए भी कहा जा रहा है। इस पूरे वाकये के बाद मोहसिन ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मोहसिन ने मीडिया हाउस से बात करते हुए बात करते हुए बताया, "मुझे मंगलवार को किसी अनजान यूजर का मैसेज आया कि अगर मैंने अपना अकाउंट डिलीट नहीं किया और तीन दिन के अंदर अपना नाम नहीं बदला तो अच्छा नहीं होगा।" मोहसिन ने स्थानिय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहां पर मुझे साइबर क्राइम सेल पर रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा गया है।