फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik wife Shashi Kaushik support Vikas Malu and said all the allegations are baseless

Satish Kaushik: विकास मालू केस में सतीश कौशिक की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे पति को इसमें मत घसीटो

Sun, 12 Mar 2023 07:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 12 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

सतीश कौशिक की पत्नी शशि ने इस मामले पर खुलकर बात की है और सानवी मालू ने जो आरोप अपने पति पर लगाए हैं, उन्हें बेबुनियाद बताया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में शशि ने विकास का बचाव करते हुए बताया कि सतीश और विकास काफी अच्छे दोस्त रहे हैं।

विज्ञापन
Satish Kaushik wife Shashi Kaushik support Vikas Malu and said all the allegations are baseless
सतीश कौशिक - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिवंगत सतीश कौशिक के निधन से पूरा देश शोकग्रस्त है। सतीश की मौत का मामला आए दिन एक नया मोड़ ले रहा है। सतीश की मौत को लेकर कई सारे नए खुलासे हो रहे हैं। पहले यह खबर आई थी कि सतीश जिस फॉर्म हाउस पर रुके थे, वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं। इसके बाद सतीश को दोस्त विकास मालू की पत्नी ने अपने पति पर ही सतीश को जान से मारने का आरोप लगा दिया था। अब सतीश की पत्नी शशि ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
 

सानवी मालू के आरोपों को किया खारिज
सतीश कौशिक की पत्नी शशि ने इस मामले पर खुलकर बात की है और सानवी मालू ने जो आरोप अपने पति पर लगाए हैं, उन्हें बेबुनियाद बताया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में शशि ने विकास का बचाव करते हुए बताया कि सतीश और विकास काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों में कभी भी कोई लड़ाई नहीं हुई है। शशि ने यह भी बताया कि विकास आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं तो पैसों की खातिर वह किसी की जान नहीं लेंगे। शशि ने यह भी बताया कि सतीश बस होली की पार्टी के लिए दिल्ली गए थे। वहां पैसों का कोई लेनदेन नहीं हुआ था।

विज्ञापन


Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
 

विकास पर लगाए इल्जाम हैं बेबुनियाद
शशि ने पति की मौत को हत्या बताने वाले विषयों के सिरे से खारिज किया है। शशि ने बताया कि सतीश के हार्ट में 98 पर्सेंट ब्लॉकेज था और डॉक्टर्स को सैंपल में कोई ड्रग भी नहीं मिला। शशि ने आगे कहा, पुलिस ने सब कुछ वेरीफाई किया है. मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि किस तर्ज पर वो ड्रग और मर्डर की बात कर रही है। मुझे नहीं पता कि मेरे पति के मरने के बाद वो उनका नाम इन सब में क्यों घसीट रही है। उसका कोई एजेंडा हो सकता है। हो सकता हो उसे अपने पति से पैसे चाहिए हों।


Aditi Rao Hydari : सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अदिति का बड़ा खुलासा, बोलीं- कुछ चीजें पवित्र हैं

 

मीडिया के सामने आकर सारी बातें की साफ
आपको बता दें कि अभिनेता सतीश 66 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनकी मौत के बाद ही आए दिन नई खबरें सुनने को मिल रही है। अब अभिनेता की पत्नी ने मीडिया में आकर सारी बातें साफ कर दी है और हत्या के मामले को पूरी तरह खारिज कर दिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed