फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sasural Simar Ka Fame Dipika Kakar Faces Little And Cute issues During Pregnancy Watch Her Vlog Here

Dipika Kakar: प्रेग्नेंसी के दौरान हो रहीं समस्याओं पर दीपिका कक्कड़ ने की बात, फैंस को दिए कई सुझाव

Thu, 13 Apr 2023 05:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Apr 2023 05:01 PM IST
सार

दीपिका कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने हाल ही में एक व्लॉग शेयर कर फैंस से तमाम बातें साझा कीं।

विज्ञापन
Sasural Simar Ka Fame Dipika Kakar Faces Little And Cute issues During Pregnancy Watch Her Vlog Here
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का रोल अदा कर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ जल्द मां बनने वाली हैं। दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान के अपने सभी अनुभव लगातार फैंस के साथ भी साझा कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में हो रहीं समस्याओं के बारे में बात की।

विज्ञापन

U-Turn: अलाया एफ की 'यू-टर्न' का ट्रेलर रिलीज, थिएटर में नहीं ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

ईद के लिए हैं ढेरों तैयारियां
दीपिका यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनके पैर में काफी सूजन आ गई थी। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी, इसलिए उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें किचन का कोई भी काम करने से साफ मना किया है। हालांकि, इसके बावजूद वह ईद पर परिवार के लिए बिरयानी और सेवई बनाएंगी। इसके अलावा उन्होंने इफ्तार में ब्रेड पफ भी बनाया।
Bloody Daddy Teaser: शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीजर आउट, रिलीज डेट भी आई सामने

पैरों में आ गई है सूजन
दीपिका कक्कड़ ने इस व्लॉग में यह भी बताया कि गर्भावस्था में वह किन तकलीफों से गुजर रही हैं। दीपिका ने व्लॉग्स में अपने पैर की सूजन को दिखाया और कहा कि पहले से सूजन काफी कम है। उन्होंने फैंस से चप्पलों को लेकर सजेशन मांगा, क्योंकि पैर में सूजन की वजह से उन्हें चप्पलें नहीं आ रही हैं। दीपिका ने कहा, 'प्रेग्नेंसी के वो छोटे-छोटे क्यूट-क्यूट इश्यूज हैं, जो आपको समझ नहीं आते हैं कि इनका समाधान कैसे निकलेगा।' 
Palak Tiwari: बेटी की लव लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा

विज्ञापन

डाइट का ख्याल रखने की दी सलाह
दीपिका ने फैंस को बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी का 24वां हफ्ता चल रहा है। दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग के आखिर में फैंस को यह जानकारी भी दी कि उन्होंने स्वीट पटेटो खाया तो लोगों ने कहा था कि प्रेग्नेंसी में उन्हें यह नहीं खाना चाहिए। इस बात से वह थोड़ा परेशान भी हो गई थीं। इसलिए वह डॉक्टर के पास गईं और उनसे पूछा। तब डॉक्टर ने बताया कि यह हेल्दी होता है। दीपिका ने गर्भवती महिलाओं को यह सुझाव भी दिया कि वे डॉक्टर्स से पूछकर ही कोई चीज खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed