फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sarabjit Actor Ranjan Sehgal Died at The Age of 36 in Chandigarh

पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रंजन सहगल का निधन, महज 36 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 11 Jul 2020 05:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 11 Jul 2020 05:39 PM IST
सार

  • अभिनेता रंजन सहगल का निधन।
  • महज 36 साल की उम्र में हुआ निधन।
  • कई धारावाहिकों और पंजाबी फिल्मों में आ चुके हैं नजर।

विज्ञापन
Sarabjit Actor Ranjan Sehgal Died at The Age of 36 in Chandigarh
रंजन सहगल - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड के लिए ये समय बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। फिल्म और टेलीविजन जगत से कई दुखद खबरें कुछ महीनों के अंतराल में ही सामने आ रही हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि कई टेलीविजन सीरियल, बॉलीवुड फिल्में और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता रंजन सहगल का निधन हो गया है। रंजन का निधन महज 36 साल की उम्र में हुआ है जिससे एक बार फिर से मनोरंजन जगत में उदासी छा गई है।

विज्ञापन


रंजन का निधन शनिवार की सुबह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह हुआ है। रंजन लंबे वक्त से बीमार थे, उनका इलाज भी चल रहा था। रंजन कई धारावाहिकों और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रंजन, ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म सरबजीत में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलाव उन्होंने कई टीवी शोज जैसे 'रिश्तों से बड़ी प्रथा' में काम किया है। रंजन मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों और रंगमंच में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पिछला कुछ वक्त मनोरंजन जगत के लिए शोक भरी खबरें लेकर आ रहा है। अप्रैल माह से ये सिलसिला लगातार शुरू हुआ है जो अब तक खत्म नहीं हो रहा है। हर कुछ दिनों में किसी ना किसी कलाकार के निधन की खबर आती ही जा रही है। बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से कोई उबर नहीं पाया था। उसी के महज कुछ दिन बाद मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। वहीं हाल ही में हास्य कलाकार जगदीप का भी निधन हो गया। जिससे इंडस्ट्री अब तक शोक में डूबी हुई है। गौरतलब है कि इन सभी के पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और योगेश आदि का जाना भी सदमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: करण जौहर ने कर डाली एक और स्टार किड की लॉन्चिंग की तैयारी, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed