फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan reached Punjab ate parathas on the roadside and traveled in an auto

Sara Ali Khan : सारा अली खान पहुंचीं पंजाब, सड़क किनारे खाए पराठे और ऑटो में किया सफर

Fri, 17 Mar 2023 10:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 17 Mar 2023 10:20 AM IST
सार

सारा अली खान हिमाचल के बाद पंजाब पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस ने वहां ऑटो में सफर करने के साथ ही पराठे तक का लुत्फ उठाया है। 
 

विज्ञापन
Sara Ali Khan reached Punjab ate parathas on the roadside and traveled in an auto
सारा अली खान पहुंचीं पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर सोलो वेकेशन पर जाकर अपना मी-टाइम एन्जॉय करते देखा जाता है। बीते दिन सारा हिमाचल में छुट्टियां मना रही थीं। वहीं, अब वह पंजाब जा पहुंची हैं। सारा ने अपने वेकेशन की झलकियों को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट जगत में वायरल हो गया है।

विज्ञापन


सारा अली खान के पंजाब वेकेशन का वीडियो इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्ट्रेस कभी महंगी गाड़ियां छोड़ ऑटो रिक्शा राइड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तो कभी उन्हें रोड साइड पर चंडीगढ़ के पराठों का आनंद लेते देखा जा रहा है। नो-मेकअप लुक में भी सारा का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। वहीं, एक्ट्रेस की ओर से दी गई ये विजुअल ट्रीट फैंस को काफी भा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



सारा अली खान के वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'उसे जो भी आलोचना मिलती है, चाहे वह नकली हो या असली, वह कभी भी अपने आप को छुपाती नहीं है। अक्ल दाढ़ निकलवाने से लेकर गन्दा घर तक वह एक सामान्य, सरल व्यक्ति की तरह रहती है।' दूसरे ने लिखा है,'यार ये कितनी प्यारी है।' ऐसे ही बाकी फैंस भी सारा की सादगी की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं। 

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'गैसलाइट' में विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें मूवी 'मेट्रो इन दिनों' में देखा जाना है। इसमें उनके साथ अली फजल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे होंगे। 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में सारा को विक्की कौशल के अपोजिट देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed