फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Net Worth Income Assets Career and Wealth

Sara Ali Khan: जानिए कितनी है सारा अली खान की संपत्ति? हर साल कमाती हैं इतने करोड़

Thu, 23 Dec 2021 08:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 Dec 2021 08:52 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की कुल संपत्ति कितनी है? वह हर साल कितना रुपये कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान की कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Net Worth Income Assets Career and Wealth
सारा अली - फोटो : instagram/saraalikhan95

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की कुल संपत्ति कितनी है? वह हर साल कितना रुपये कमाती हैं। उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान की कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपये है। अभिनेत्री सारा अली खान हर साल करीब 6 करोड़ रुपये कमाती हैं। 

विज्ञापन


सारा अली खान को बॉलीवुड में उनके लुक और स्टाइल के लिए जाना जाता है। उनकी कमाई का जरिए फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है। बताया जाता है कि वह हर ब्रांड से करीब 50 -60 लाख रुपये लेती हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये लेती हैं। यह भी कहा जाता है कि साल 2018 में जब से सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत की है तब से उनकी संपत्ति में 240 फीसदी का इजाफा हुआ है। हर महीने ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए सारा अली खान 30 लाख रुपये कमाती हैं। 
विज्ञापन


सारा अली खान के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनमें मर्सडिज, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक सारा के पास 1 करोड़ रुपये की कीमत की मर्सडिज बेंज जीएलई है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 520डी लग्जरी कार भी है। गौरतलब है कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में धनुष और अक्षय कुमार भी हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सारा अली खान ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने पति और ब्वॉयफ्रेंड दोनों से प्यार करती है। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सारा के को-स्टार धनुष भी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हाल ही में धनुष ने कहा था कि सारा में सीखने औक आगे बढ़ने की भूख है। सारा अली खान ने सिंबा, केदारनाथ, कुली नंबर 1 और लव आजकल जैसी फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed