फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara ali khan is not a part of Jawani Janeman

सारा का सपना टूटा, पापा सैफ के साथ जवानी जानेमन' में नहीं आएंगी नजर

Wed, 03 Oct 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Sara ali khan is not a part of Jawani Janeman
Jawani Janeman
श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी के बाद सारा अली खान भी बॉलीवुड में एंट्री करने को बेताब है। आपको बता दें कि सारा अली खान 'सिम्बा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन सारा का एक और सपना है कि वह पापा सैफ अली खान के साथ जल्दी स्क्रीन शेयर करे। लेकिन सारा का ये सपना टूटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सारा अली खान बहुत जल्द फिल्म 'जवानी जानेमन' से पापा सैफ अली खास के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थी। लेकिन अब उनका यह सपना टूट गया है।खबरों की मानें तो 'जवानी जानेमन' से सारा अली खान का पत्ता साफ हो गया है। निर्माता नितिन कक्कड़ इस फिल्म के लिए नई लड़की की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट मिड-डे की खबर के अनुसार कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन ने बताया है कि वो 'जवानी जानेमन' के लिए देशभर में ऑडिशन ले रही हैं। इस बात पर पक्की मुहर लगाते हुए प्रोड्यूसर जय ने भी बताया है कि ‘देशभर में हो रहे ऑडिशन के साथ-साथ हम विदेशों में भी स्क्रीन टेस्ट ले रहे हैं। श्रुति ने यूके और यूएस बेस्ड कुछ कास्टिंग डायरेक्टर्स से बात की है।’ वहीं पापा सैफ अली खान को लेकर भी नई खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार सैफ अली खान 'जवानी जानेमन' में केवल मुख्य भूमिका में हीं वहीं होंगे, बल्कि वो इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। इसी फिल्म के साथ सैफ अली खान ने अपने नए प्रोड्क्शन हाउस ब्लैक नाइट प्रोडक्शन्स की शुरुआत कर दी है। फिल्म की स्टोरी की बात की जाए तो यह बाप-बेटी के रिश्तों पर आधारित होगी। फिल्म में सैफ अली खान 40 साल के पिता के रूप में दिखाई देंगे, जो अपनी बढ़ती उम्र को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed