फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara ali do not want to work with Saif Ali Khan

सारा का यह फैसला सुनकर टूट सकता है सैफ अली खान का दिल, बेटी ने काम से साफ किया इंकार

Mon, 27 Aug 2018 10:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
sara ali do not want to work with Saif Ali Khan
सैफ अली खान और सारा अली खान

पिछले दिनों खबर थी कि सैफ अली खान के डूबते करियर को बेटी सारा का सहारा मिल सकता है परंतु फिलहाल ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा। सूत्रों के मुताबिक पिता-पुत्री को लेकर फिल्मिस्तान के निर्देशक नितिन कक्कड़ द्वारा प्लान की गई फिल्म से सारा ने अलग होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


कक्कड़ ने पिता-पुत्री के संबंधों को लेकर फिल्म की योजना बनाई थी। इसकी शूटिंग मार्च 2019 में होनी थी। फिल्म को लंदन और मुंबई में शूट किया जाना था।  हालांकि सारा और सैफ ने फिल्म साइन नहीं की थी परंतु मौखिक रूप से हां कहा था। अब खबर है कि सारा के ना कहने के बाद फिल्म रद्द कर दी गई है। सारा ने एक अन्य फिल्म के लिए अपनी डेट्स दे दी हैं। 
विज्ञापन


फिल्म से अलग होने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। इस बीच, सैफ ने अनुराग बसु के अगले प्रोजेक्ट को हां कह दिया है, जो 'लाइफ इन अ मैट्रो' का सीक्वल होगा। बसु अब सैफ की पत्नी करीना की हां का इंतजार कर रहे हैं। वह दोनों को एक फिल्म में साथ लाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि सारा ने कक्कड़ की फिल्म को ना कहने के बाद दिनेश विजन की हिंदी मीडियम के सीक्वल को हां कहा है। विदेश में कैंसर का इलाज कराने के बाद इरफान खान के स्वस्थ होने की खबर है और उन्हें फिल्म की स्क्त्रिस्प्ट पसंद आई है। सीक्वल में वह सारा के पिता बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed