Sapna Choudhary: लहंगा पहन सपना चौधरी ने मटकाई कमर, डांस वीडियो देख आप भी हार बैठेंगे दिल
सपना चौधरी अपने डांस से तहलका मचा देती हैं और इन दिनों उनका म्यूजिक वीडियो 'कामिनी' खूब पसंद किया जा रहा है, जिसका प्रमोशन सपना जमकर कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर हैं, उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। उनके गाने आज के समय में पार्टियों की जान होते हैं। सपना के गाने के बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं हो सकती। और न ही फैंस के बीच सपना के म्यूजिक वीडियो की डिमांड खत्म होती है। कुछ दिनों पहले सपना का गाना कामिनी यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और डांसर भी अपने इस नए गाने का खूब प्रमोशन कर रही हैं। सपना ने इस गाने पर अपना नया वीडियो शेयर किया है।
सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने गाने कामिनी पर धांसू डांस करती दिख रही हैं। सपना का हर एक डांस मूव फैंस की नजरें डांसर पर रोकने का काम कर रहा है। सपना ने इस वीडियो पर पहले भी कई वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन हर वीडियो में डांसर का अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। सपना ने इस वीडियो में ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं और उन्होंने अपने कई डांस स्टेप में अपने आउटफिट का भी इस्तेमाल किया है। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने आंखों में दिल वाले कई सारे इमोजी लगाए हैं।
View this post on Instagram
इस गाने की बात करें तो सपना चौधरी के साथ कामिनी में आमीन बरोडी नजर आए हैं और दोनों की थोड़ी सी नौक-झोक देखने को मिल रही है, जो दोनों की केमिस्ट्री को बढ़ाने का काम कर रही है। हालांकि, गाने को एक दम देसी रखा गया है। सपना का यह गाना फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को अब तक लाखो में व्यूज मिल गए हैं।