{"_id":"5b31c25f4f1c1bf86e8b9ebe","slug":"sanya-malhotra-and-ayushmann-khurrana-film-badhaai-ho-will-released-on-this-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना संग दशहरे पर 'बधाई हो' करती दिखेंगी 'दंगल गर्ल', फिल्म रिलीज डेट आ सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना संग दशहरे पर 'बधाई हो' करती दिखेंगी 'दंगल गर्ल', फिल्म रिलीज डेट आ सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के किरदार से सभी के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'बधाई हो' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। गौरतलाब है कि इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल खत्म होने को है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के साथ 'बरेली की बर्फी' और 'शुभमंगल सावधान' के एक्टर आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'बधाई हो' इस साल दशहरे पर यानि 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। अमित अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
इस फिल्म में काम करने को लेकर 'दंगल गर्ल' सान्या ने खुशी जाहिर की है। हाल ही में सान्या की एक और फिल्म 'पटाखा' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। उनकी यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं बात करें आयुष्मान खुराना की तो वह जंगली पिक्चर्स के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 'बरेली की बर्फी' फिल्म में साथ दिखे थे।