फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay mishra come back with new movie 21 tareekh shubh mahurat

21 तारीख शुभ मुहूर्त' का ट्रेलर रिलीज, नए अंदाज में हंसाते हुए दिख रहे संजय मिश्रा

Tue, 23 Oct 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
sanjay mishra come back with new movie  21 tareekh shubh mahurat
sanjay mishra

आंखों देखी’, ‘कड़वी हवा’ और ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ जैसी संजीदा फिल्मों से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले संजय मिश्रा एक बार फिर से फिल्म ‘21 तारीख शुभ मुहूर्त ' लेकर आ रहे हैं। चौंकिए मत 21 तारीख किसी खतरनाक दिन का नाम नहीं, बल्कि संजय मिश्रा की नई फिल्म हैं। दरअसल, मजबूत किरदारों की श्रृंखला में शामिल संजय मिश्रा की एक और फिल्म ‘इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त’ अब रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

फिल्म में संजय अपने बेरोज़गार बेटे के लिए लड़की का रिश्ता ढूंढते हैं ताकि उसकी शादी में मिले दहेज के पैसों से वह बेटी की शादी कर सकें। ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है कि संजय जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए बहुत परेशान हैं। वह उसकी शादी एक बहुत अच्छे घर में करना चाहते हैं लेकिन दहेज में देने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

sanjay mishra come back with new movie  21 tareekh shubh mahurat
sanjay mishra

वह एक कथावाचक हैं, जो परेशान होने पर भगवान से बात करते हैं। ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि कैसे वह एक पंडित से बिचौलिया बन रहे हैं। अपने बेटे के लिए एक सुंदर सुशील कन्या चाहते हैं, लेकिन बेटा एक नंबर का बेरोजगार है। उनको न ही लड़के के लिए लड़की मिल रही है और न ही लड़की के लिए लड़का। शादी की तारीख का एलान पूरे शहर भर में हो गया है 21 तारीख। पवन कुमार चौहान के निर्देशन में बनी यह दिवाली के माहौल में यानि कि 2 नवंबर को रिलीज़ होगी।
2 मिनट 30 सेकेंड के फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लग रहा है कि, फिल्म एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज है। फिल्म समाज में व्याप्त दहेज जैसी समस्या को उजागर कर रही है। ट्रेलर देखने के बाद कह सकते हैं कि, यह फिल्म खूब रुलाएगी खूब हंसाएगी और समाज को कई संदेश भी देगी। फिलहाल फिल्म को दर्शकों द्वारा कितना पसंद किया जाएगा यह तो 2 नंवबर को ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed