फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali Film 'Devdas' To Be Release In 3D, Shah Rukh Khan, Aishwarya, Madhuri

'बाहुबली 2' को टक्कर देगी शाहरुख खान की ये फिल्म, जानें कैसे

Sun, 11 Jun 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 11 Jun 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Film 'Devdas' To Be Release In 3D, Shah Rukh Khan, Aishwarya, Madhuri
'देवदास' फिल्म
निर्देशक संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' को इस 12 जुलाई रिलीज हुए पूरे 15 साल हो जाएंगे। इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को 3डी में रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


भंसाली ने फिल्म को 3डी में रिलीज करने के बारे में कहा, 'जब मैंने 'देवदास' के 3डी के बारे में सोचा तो मैं ये सुनिश्चित करना चाहता था कि फिल्म का हर फ्रेम उसी तरह से रहे जैसा फिल्म में है। मेरी अधिकतर फिल्मों के फ्रेमवर्क पर बहुत गहराई से काम किया गया है और यही 'देवदास' को 3डी फॉर्मेट के लिए एक सही फिल्म बनाती हैं।'
विज्ञापन


'देवदास' को न ही सिर्फ 3डी में दोबारा रिलीज किया जा रहा बल्कि इसके लिए एक पूरा मार्केट प्लान बनाया गया है। फिल्म की रिलीज से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, '3डी फॉर्मेट का मार्केट काफी बड़ा है। अधिकतर हॉलीवुड फिल्में इसी फॉर्मेट में आती हैं। 'देवदास' के साथ हम ये मार्केट कवर करेंगे जो 'बाहुबली' ने नहीं किया था क्योंकि वो इस फॉर्मेट में रिलीज ही नहीं हुई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2002 में रिलीज हुई 'देवदास' में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को पांच नेशनल अवॉर्ड और दस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे। 'देवदास' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टाइम मैगजीन ने भी फिल्म को उस साल दुनिया भर में रिलीज हुई सभी फिल्मों में से बेस्ट कहा था। 'बाफ्टा अवॉर्ड्स' में फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंगुएज फिल्म के लिए नॉमिनेशन भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed