{"_id":"5da7e4a18ebc3e0130773350","slug":"sanjay-dutt-support-to-aditya-thackeray-for-assembly-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव में आदित्य ठाकरे के समर्थन में आए संजय दत्त, वीडियो जारी कर कहा- 'वो छोटे भाई जैसे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र चुनाव में आदित्य ठाकरे के समर्थन में आए संजय दत्त, वीडियो जारी कर कहा- 'वो छोटे भाई जैसे'
Thu, 17 Oct 2019 09:21 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता संजय दत्त ने शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पोते आदित्य पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। टि्वटर पर जारी एक विडियो में दत्त ने कहा कि आदित्य उनके छोटे भाई जैसे हैं।
वह उन बाला साहब ठाकरे जी के परिवार की महान परंपरा से आते हैं, जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार का भरपूर समर्थन किया और मेरे लिए पिता तुल्य रहे। मैं यह बात कभी नहीं भूल सकता। उद्धव भाई भी इसी तरह हैं। गौरतलब है कि साठ साल के हो चुके संजय दत्त के पिता दिवंगत सुनील दत्त केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे चुके थे।

Trending Videos
aditya thackeray
- फोटो : twitter
संजय दत्त ने उम्मीद जताई कि युवा सेना नेता बड़े अंतर से विजय हासिल करेंगे। 29 साल के आदित्य मुंबई की वर्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनसे पहले ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा है। बाला साहब ठाकरे ने 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में गिरफ्तार हुए संजय दत्त का समर्थन किया था।
बता दें कि आदित्य का यहां सीधा मुकाबला राकांपा के दलित नेता सुरेश माने से है। राकांपा का कहना है कि उनका प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों से ज्यादा वाकिफ है क्योंकि वे वर्ली में ही रहते हैं। माने बहुजन सोशलिस्ट रिपब्लिकन पार्टी के भी जुझारू नेता हैं। आदित्य को वंचित बहुजन अघाड़ी के गौतम गायकवाड़ और अभिनेता अभिजीत बिचकुले की चुनौती से भी निपटना है।