फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay dutt produce remake of prasthanam

6 साल बाद प्रोडक्शन में उतरे संजय दत्त, इस साऊथ रीमेक से करेंगे कमबैक

Wed, 30 May 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt  produce remake of prasthanam
sanjay dutt
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' हर तरफ चर्चा में है। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात है उनकी 308 गर्लफ्रेंड का होना। इस फिल्म के जरिए संजय दत्त की जीवन से जुड़े कई राज सामने आएंगे।
विज्ञापन


मुंबई बम ब्लास्ट मामले में सजा काटकर जेल से रिहा हुए संजय दत्त करीब 6 साल के बाद फिर से फिल्मों के निर्माण में उतर रहे हैं। मां नर्गिस के जन्मदिन के मौके पर वो अपनी इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। संजय दत्त प्रोडक्शन के वापसी की शुरुआत तेलुगु के फिल्म प्रस्थानम के हिंदी रीमेक से होगी। देवा कट्टा के निर्देशन में बनी प्रस्थानम साल 2010 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म काफी हिट भी हुई थी।
विज्ञापन


संजय दत्त को आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में भी काम करना है और वो करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आयेंगे। इसके अलावा संजय दत्त 'टोरबाज' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 'संजू' में राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी पर्दे पर उतार दिया है। फिल्म में रणबीर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना और दिया मिर्जा लीड रोल में होंगे। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed