फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt press conference

आज पापा को बहुत याद कर रहा हूं: संजय दत्त

Thu, 25 Feb 2016 07:02 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt press conference

संजय दत्त 1993 में आर्म्स एक्ट में मिली सजा पूरी करने के बाद रिहा हो गए। उन्होंने इस दौरान जेल में बिताए अनुभव बताए। उन्होंने कहा आज पापा बहुत याद आ रहे हैं। संजय दत्त ने आज जेल से रिहा होने के बाद पुणे से मुंबई आए। मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर गए। इसके बाद अपनी मां नर्गिस की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद वो प्रेस से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


संजय दत्त ने कहा कि वो आज आजाद हो गए लेकिन उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा लगता है कि वो पैरोल पर कुछ दिनों के लिए आए हैं। दत्त ने कहा कि उन्हें पता है कि वो आजाद हैं लेकिन इसमें खुद को ढालने में थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि आज वो अपने पापा को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके पिता जिंदा होते तो दुनिया के सबसे खुश आदमी होते।
विज्ञापन


संजय दत्त ने कहा कि वो बीती रात बिल्कुल नहीं सो सके। उन्हे रिहाई को लेकर एक खुशी और एक चिंता थी कि उन्हें रातभर नींद नहीं आई। संजय ने बताया कि चार दिन से वो खाना नहीं खा पा रहे थे। घर आने की एक जो खुशी थी वो बैचेनी में खा नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में कमाए पैसे पत्नी को दे दिए

sanjay dutt press conference

संजय दत्त ने जेल में पैपर बैग बनाने का का काम किया। उन्हें जेल से निकलते वक्त 440 रुपये मिले। जेल में कमाए पैसों का वो क्या करने वाले हैं इस सवाल पर संजय दत्त ने कहा कि उन्होंने एक अच्छे पति की तरह सारे पैसे लाकर अपनी पत्नी को दे दिए हैं। इस दौरान उन्होंने पत्नी मान्यता की खूब तारीफ की।

संजय दत्त ने कहा कि इतने दिन तक मान्यता ने अकेले घर को चलाया जिसके लिए वो उनकी हिम्मत की दाद देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो जेल में दाल-रोटी की फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ती थी, वो वहां मिल ही जाती थी लेकिन मान्यता ने उनके जेल में होने के दौरान हिम्मत से काम लिया।

प्रेस कॉफ्रेंस में उनके साथ पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे भी साथ थे। इस दौरान उन्नहोंने बच्चों पर खूब प्यार किया। प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने हंसी मजाक भी की। इस दौरान उन्होंने सुबह से उनके देर से निकलते ही देश की धरती को चूमने और तिरंगे को सलाम करने की वजह भी बताई।

'धरती मेरी मां, तिरंगा मेरी जान'

sanjay dutt press conference

आज सुबह जब संजय दत्त जेल से बाहर आए तो उन्होंने गेट से बाहर निकलते ही धरती को चूमा फिर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद संजय दत्त जेल से बाहर आए। सुबह से ही इस बात की चर्चा थी कि क्यों संजय दत्त ने ऐसा किया। तिरंगा को सलामी के बाबत संजय दत्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके ऐसा करने की खास वजह है।

संजय दत्त ने कहा कि ये धरती मेरी मां है और देश का तिरंगा मेरी जान है। उन्होंने कहा कि मैं रिहा हुआ तो मेरा दिल किया कि मां को चूम लूं। संजय दत्त ने इस दौरान मीडिया से कहा कि मेरे ऊपर कई सारे केस थे जिनमें से बहुत से केसो में मैं बाइज्जत बरी हुआ उन्होंने कहा कि मैं आर्म्स एक्ट में सजा पाया। मुझे आतंकवादी की तरह पेश ना किया जाए।

संजय दत्त की प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। संजय को लगातार रिहाई के लिए बधाईयां मिलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed