फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt minor injury on the set of double ismart during shooting report

Sanjay Dutt: 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को आई चोट, सिर पर लगे टांके

Mon, 14 Aug 2023 04:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त फिल्म डबल आईस्मार्ट के सेट पर घायल हो गए हैं। फिल्म के एक फाइटिंग सीक्वेंस के दौरान एक्टर के सिर पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें कुछ टांके भी लगे हैं।

विज्ञापन
sanjay dutt minor injury on the set of double ismart during shooting report
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय दत्त इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आईस्मार्ट की घोषणा हुई थी। इस फिल्म की घोषणा अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर हुई थी। इसके अलावा खबरें हैं कि वह वेलकम 3 में भी नजर आने वाले हैं। लेकिन अभी-अभी संजय दत्त के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त फिल्म डबल आईस्मार्ट के सेट पर घायल हो गए हैं। फिल्म के एक फाइटिंग सीक्वेंस के दौरान एक्टर के सिर पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें कुछ टांके भी लगे हैं।
विज्ञापन


अब ठीक हैं अभिनेता
रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर संजय दत्त डबल आईस्मार्ट के सेट पर घायल हो गए हैं। बीते हफ्ते अभिनेता एक फाइटिंग सीक्वेंस शूट कर रहे थे, जहां तलवारों से लड़ते दौरान उनके सिर पर चोट लग गई। चोट के तुरंत बाद एक्टर को ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ टांके भी आए हैं। खबरों के मुताबिक, ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद संजय दत्त ने एक बार फिर सेट पर वापसी कर ली है और अपनी शूटिंग पूरा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Gadar 2: 'गदर 2' नहीं इस फिल्म ने कम समय में पार किया100 करोड़ का आंकड़ा, लिस्ट में कबीर सिंह और साहो भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय को पिछली बार रणबीर कपूर की 'शमशेरा' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आने वाले दिनों में संजय 'जवान' में नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैमियो होगा। इसके अलावा वह 'द गुड महाराजा' 'बाप' और 'लियो' में अभिनय करते दिखाई देंगे। संजय ने हाल ही में अपनी पहली पंजाबी फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'शेरां दी कौम पंजाबी' रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed