{"_id":"bad26022-c35c-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-is-qaidi-number-16656-at-yerawada-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की नयी पहचान \"कैदी नंबर 16656\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की नयी पहचान "कैदी नंबर 16656"
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे की जेल में साढ़े तीन साल की सजा काटने पहुंचे संजय दत्त को यहां उनकी नयी पहचान मिली। संजय दत्त अब आने वाले तीन सालों के लिए संजय दत्त नहीं बल्कि कैदी नंबर 16656 के नाम से जाने जाएंगे।
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के तहत सजा काट रहे फिल्म अभिनेता संजय दत्त को बुधवार तड़के मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया था। जहां उन्हें बिल्ला नंबर 16656 दिया गया है।
विज्ञापन
1993 मुंबई बम धमाके मामले में पांच साल की सजा पाए संजय को बड़े ही गुपचुप तरीके से शिफ्ट किया गया। उन्हें यहां एक भारी सुरक्षा वाले अलग सेल में रखा गया है। इसके अलावा उनकेलिए और कोई विशेष इंतजाम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके संजय को करीब 42 माह अभी और जेल में गुजारने पड़ेंगे। जेल की कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में लगाया जाएगा।
पुलिस प्रशासन सुरक्षा के चलते मीडिया से बचते हुए तीन घंटे की यात्रा के बाद तड़के चार बजे संजय को लेकर यरवदा जेल पहुंचा।
अतिरिक्त महानिदेशक (जेल) ने संजय दत्त को शिफ्ट करने की पुष्टि की। लेकिन कोई अन्य जानकारी नहीं दी। मुंबई के टाडा कोर्ट में पिछली 16 मई को समर्पण करने के बाद संजय दत्त को आर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 21 मार्च के अपने आदेश में अवैध हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त की सजा को छह से घटाकर पांच साल कर दिया था।