{"_id":"5b9b7278867a557eb715c2bd","slug":"sanjay-amitabh-bachchan-has-forgotten-except-for-revenge-replace","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला छोड़ कर पछता रहे संजू, अमिताभ बच्चन ने किया है रिप्लेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदला छोड़ कर पछता रहे संजू, अमिताभ बच्चन ने किया है रिप्लेस
मनोरंजन डेस्क , अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
संजय दत्त जोरदार वापसी के लिए तरस रहे हैं। एक के बाद एक उनकी भूमि और साहब बीवी और गैंगस्टर.3 फ्लाप रहीं। तोरबाज की शूटिंग पूरी हो चुकी है मगर वितरक हाथ लगाने को राजी नहीं हैं। ऐसे में संजय को निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म बदला छोड़ने का गम सता रहा है।
विज्ञापन
गलत फिल्में चुनने वाले संजू को भूमि के समानांतर सुजॉय ने अप्रोच किया था। वह स्पेनिश थ्रिलर कॉन्ट्राटिएंपो बनाना चाहते थे मगर संजू ने तब मैरीकॉम की सफलता के जोश में भरे ओमंग कुमार की भूमि चुनीए जो बॉक्स ऑफिस पर चित हो गई।
विज्ञापन
संजय को लगा था कि दोनों फिल्में बदले की कहानी है और मैरीकॉम के डायरेक्टर बड़े हैं। परंतु संजय अब बदला छोड़ कर पछता रहे हैं। फिल्म में उनकी जगह अमिताभ बच्चन आ गए हैं। इन दिनों सफलता पर सवार तापसी पन्नू उनके साथ है। शाहरुख खान की कंपनी ने बदला प्रोड्यूस करने का फैसला किया है। इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को हॉट माना जा रहा है।
विज्ञापन